आतंकवाद से लड़ने और उसे खत्म करने में भारत सक्षम यह साबित किया प्रधान सेवक – रामचंद्र सहिस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर , संवाददाता:
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किए गए ऑपरेशन ‘सिंदूर’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आजसू पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव रामचंद्र सहिस ने कहा कि यह कार्रवाई भारत की आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति का स्पष्ट संकेत है। उन्होंने कहा कि कल रात हुई इस सैन्य कार्रवाई ने पूरे देश को एकजुट कर दिया है और प्रधानमंत्री मोदी की निर्णय क्षमता और देशभक्ति की भावना ने हर भारतीय के दिल में भरोसा और गर्व की भावना को और गहरा कर दिया है।

रामचंद्र सहिस ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने यह साबित कर दिया है कि भारत आतंकवाद से लड़ने में सक्षम है और जब बात देश की सुरक्षा की हो, तो हम किसी भी स्तर तक जाने को तैयार हैं। आतंकवाद के खिलाफ इस निर्णायक प्रहार से यह भी स्पष्ट हो गया है कि भारत अब जवाब नहीं, कार्य करता है।”

उन्होंने कहा कि आज देश के तीनों सैन्य बलों पर गर्व है और उनकी इस वीरता को आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। सहिस ने पूरे देश से अपील की कि वह एकजुट होकर आतंक के खिलाफ इस लड़ाई में सरकार और सेना के साथ खड़ा हो।

The specified slider id does not exist.