चाकुलिया (बहरागोड़ा)।
बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड के जुगीतोपा पंचायत भवन में मंगलवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर नवनिर्मित ‘ज्ञान केन्द्र’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं बहरागोड़ा के विधायक समीर कुमार महंती ने फीता काटकर ज्ञान केन्द्र का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक समीर महंती ने ग्रामीणों और उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए कहा,
“ज्ञान ही विकास का मूल आधार है। इस केन्द्र के माध्यम से युवाओं और विद्यार्थियों को एक समर्पित अध्ययन स्थल मिलेगा, जहाँ वे शांति से बैठकर पढ़ाई कर सकते हैं और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि,
“समाज तभी आगे बढ़ सकता है जब शिक्षा सुलभ और गुणवत्तापूर्ण हो। अतः इस ज्ञान केन्द्र का उपयोग अधिक से अधिक होना चाहिए ताकि यह पूरे क्षेत्र के लिए एक आदर्श और उत्कृष्ट अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित हो सके।”कार्यक्रम में ग्रामीणों की उपस्थिति के साथ-साथ प्रखंड और पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की सहभागिता ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।
इस अवसर पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता एवं प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय, बीडीओ आरती मुंडा, मुखिया सीता मोनी सोरेन, पूर्व मुखिया जयराम हेंब्रम, ग्राम प्रधानगण – हरीश महली, भक्ति दास, माथुर महतो, भरत चंद्र सिंह, गिरिश चंद्र महतो, दिलीप पाल समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।इसके अलावा शिक्षक नीलकांत महतो, पंचायत सचिव मंगल मुर्मू, टुलू साव, गोपन परिहारी, अमर हांसदा, बिशु ओझा, मिथुन कर, वार्ड सदस्यगण, आंगनबाड़ी सेविकाएं, जेएसएलपीएस के प्रतिनिधि, और स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।









