ईचागढ़ में 112 आंदोलनकारियों को मिला सम्मान, विधायक सविता महतो ने सौंपे प्रमाण पत्र

SHARE:

Ichagarh : Ichagarh प्रखंड सभागार में शनिवार को आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में Savita Mahto ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन से जुड़े 112 चिह्नित आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि आंदोलनकारियों के संघर्ष और बलिदान के बिना झारखंड राज्य का निर्माण संभव नहीं था। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि Hemant Soren के नेतृत्व वाली राज्य सरकार आंदोलनकारियों के सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम के दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला, जब एक अस्वस्थ आंदोलनकारी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। इस पर विधायक सविता महतो स्वयं उनके पास पहुंचीं और उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, जिसकी स्थानीय लोगों ने सराहना की।

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य ज्योति लाल मांझी, अंचलाधिकारी दीपक प्रसाद, बीडीओ एकता वर्मा सहित कई अधिकारी और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

यह कार्यक्रम न केवल आंदोलनकारियों के योगदान को सम्मान देने का प्रयास था, बल्कि नई पीढ़ी को उनके संघर्ष से प्रेरणा लेने का संदेश भी देता नजर आया।

Leave a Comment