उपायुक्त कार्यालय के समीप प्रदर्शन, थाना प्रभारीयों को बर्खास्त करने और अवैध बालू कारोबार पर रोक लगाने की माँग

SHARE:

Adityapur : सरायकेला–खरसावां जिले के ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार से जुड़े विवाद के बाद ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो की गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को जेएलकेएम जिला कमेटी के आह्वान पर उपायुक्त कार्यालय के समीप एकदिवसीय धरना–प्रदर्शन आयोजित किया गया।

धरना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, संगठन के कार्यकर्ता और पदाधिकारी पहुंचे और जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने तरुण महतो की अविलंब रिहाई की मांग करते हुए कहा कि उनकी गिरफ्तारी राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित है और प्रशासन विपक्षी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रहा है।

संगठन की ओर से ईचागढ़ थाना प्रभारी और तिरुलडीह थाना प्रभारी को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की गई। आरोप लगाया गया कि दोनों थानों की मिलीभगत से ही क्षेत्र में अवैध बालू कारोबार फल-फूल रहा है।
नेताओं ने मांग की कि ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र में अवैध बालू उठाव व कारोबार पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और इसमें शामिल माफियाओं पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।
धरना समाप्त होने के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के नाम मांग पत्र सौंपा।

Leave a Comment