Manoharpur। खेल भावना और उत्साह से सराबोर नंदपुर फुटबॉल मैदान में सोमवार को स्वर्गीय हरिश चंद्र गोप मेमोरियल तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया है, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल का माहौल बन गया है।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि कमिटी के संरक्षक बोदे खलखो ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल पर किक मारकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। साथ ही स्वर्गीय हरिश चंद्र गोप की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
पहले मुकाबले में 7X DKT बनाम KBC11 के बीच रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली, जिसमें KBC11 टीम ने शानदार जीत दर्ज की। तीन दिनों तक चलने वाली यह प्रतियोगिता बुधवार को फाइनल मुकाबले के साथ संपन्न होगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बोदे खलखो ने कहा—
“फुटबॉल जैसे खेलों में युवाओं के लिए असीम संभावनाएं हैं। उन्हें चाहिए कि वे नशे से दूर रहकर खेल को अपना जीवन बनाएं और अपने गांव व क्षेत्र का नाम रोशन करें।”
प्रतियोगिता के संचालन में किशोर कुमार खलखो, कृष्ण चंद्र सुरीन, भोला दास, शत्रुघन दास, पवन महतो, शुभम बोदरा, रितिक गोप, निरज दास, पंकज दास, सावन गोप, सुनील गोप, सुमित बानरा, रंजित गोप, विशाल दास, कार्तिक गोप और पुकलु गोप सहित कई कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़े रहे।









