राजनगर चोगुआ में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 251 महिलाओं की भव्य कलश यात्रा

SHARE:

Rajnagar : श्री श्री सार्वजनिक हरि नाम संकीर्तन समिति, राजनगर चोगुआ के तत्वावधान में हरि मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में 251 महिलाओं ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया।

कलश यात्रा हरि मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ प्रारंभ होकर खरकई नदी घाट, मुरुमडीह तक पहुंची। वहां पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में जल भरवाया गया। इसके पश्चात श्रद्धालु हरिनाम संकीर्तन करते हुए गांव का भ्रमण कर पुनः मंदिर परिसर पहुंचे। मंदिर में विधिवत वैदिक मंत्रों के साथ 251 कलश स्थापित कर हरि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न कराई गई।

पूरे आयोजन के दौरान हरिनाम संकीर्तन की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम के उपरांत समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं के बीच जलपान का वितरण किया गया।

समिति ने जानकारी दी कि चैत पूर्णिमा के पावन अवसर पर अष्टम पहर अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र की विभिन्न संकीर्तन मंडलियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।

कलश यात्रा के सफल संचालन में समिति के अध्यक्ष अश्विनी महतो, सचिव रितेश महतो, कोषाध्यक्ष सोनेलाल महतो, संयोजक जवाहरलाल महतो, मुख्य संयोजक एवं मूर्ति दाता श्रवण महतो, जमीन दाता डोमन महतो सहित सदस्य दिलीप महतो, अशोक महतो, नरेंद्र महतो, नकुल महतो, उदित महतो, गुरुचरण महतो, कमलेश्वर महतो, रघुनाथ महतो, जागाय महतो, प्रफुल्लो महतो, शिवचरण महतो, बदल महतो, खिरोद महतो, सुभाष महतो, रमेश पान, घनश्याम महतो, जगत महतो, राजीव महतो, बाबलू प्रमाणिक, महादेव महतो, रूसू महतो, सागर महतो, पवन महतो, विकास महतो, कृष्णा महतो एवं चोगुआ राजनगर ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें