हल्की बारिश में भी नहीं थमी चुनावी रफ्तार — झामुमो प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

SHARE:

Ghatshila:घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में सोमवार का दिन राजनीतिक उत्साह और जनसमर्थन से भरा रहा। हल्की बारिश के बीच भी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी सोमेश सोरेन के पक्ष में जनसैलाब उमड़ पड़ा। धालभूमगढ़, दामपाड़ा और आसपास के इलाकों में सोमेश सोरेन ने जनसंपर्क अभियान की बागडोर संभाली और लोगों से सीधे संवाद किया।

ग्रामीणों ने स्थानीय समस्याओं को खुलकर साझा किया, जिन पर प्रत्याशी ने गंभीरता से चर्चा की और समाधान का भरोसा दिलाया। लोगों ने कहा कि सोमेश सोरेन अपने पिता, स्व. रामदास सोरेन की तरह ही सरल, विनम्र और जमीनी नेता हैं — इसलिए इस बार भी क्षेत्र की जनता उनका साथ देने को तैयार है।

वहीं, झामुमो की चुनावी मुहिम को और गति देने के लिए सांसद जोबा मांझी, विधायक समीर महंती, विधायक संजीव सरदार, और विधायक मंगल कालिंदी ने अपने-अपने जोनल क्षेत्रों में मोर्चा संभाला। बारिश के बावजूद उनका जोश और उत्साह बरकरार रहा। उन्होंने ताबड़तोड़ जनसंपर्क अभियान चलाते हुए ग्रामीणों से अपील की कि आगामी 11 नवंबर को क्रम संख्या 02 पर तीर-धनुष छाप पर वोट दें।

इधर, महिला मोर्चा की नेत्रियां भी पीछे नहीं रहीं। पांवड़ा, घाटशिला और कशीदा के विभिन्न गांवों में महिलाओं ने घर-घर जाकर राज्य सरकार की प्रमुख योजनाओं — मइया सम्मान, सर्वजन पेंशन योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी सम्मान, गुरुजी स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड योजना और कृषि ऋण माफी योजना — की जानकारी दी।

इस जनसंपर्क अभियान में छाया रानी साहू, लक्ष्मी सिंह, लिली भकत, मामोनी सीट समेत कई स्थानीय महिला कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुड़ी रहीं।

बारिश की फुहारों के बीच भी झामुमो समर्थकों का यह उत्साह इस बात का संकेत है कि घाटशिला की जनता इस बार भी विकास और स्थायित्व के प्रतीक “तीर-धनुष” के साथ मजबूती से खड़ी है।

Leave a Comment