बन्ना गुप्ता की पदयात्रा में उमड़ा जनसैलाब, सोमेश सोरेन के समर्थन में की वोट की अपील

SHARE:

Jadugoda:घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में शनिवार को जादूगोड़ा में एक भव्य पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया। हजारों कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ निकली इस पदयात्रा में माहौल पूरी तरह चुनावी रंग में सराबोर दिखा।

जनसमूह को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा,

“महागठबंधन सरकार के जनकल्याणकारी कार्यों से राज्य की जनता खुश है। घाटशिला में स्वर्गीय रामदास सोरेन ने विकास की कई नींव रखी थी, अब जनता को चाहिए कि सोमेश बाबू को विजयी बनाकर अधूरे सपनों को पूरा करने का अवसर दे।”



उन्होंने कहा कि घाटशिला के विकास की गाथा महागठबंधन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रतीक है, और आने वाला समय जनता की उम्मीदों को नई दिशा देगा।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, पूर्व विधायक कुणाल सारंगी, स्थानीय नेता टिकी मुखी, पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख, जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, जिला परिषद सदस्य डॉ. परितोष सिंह सहित अनेक कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पदयात्रा के दौरान जनता ने “सोमेश बाबू जीतेंगे, विकास का सपना पूरा करेंगे” जैसे नारों से माहौल को जोशपूर्ण बना दिया।

Leave a Comment