घाटशिला उपचुनाव में संजीव सरदार की बड़ी सेंधमारी — सैकड़ों भाजपा समर्थक झामुमो में शामिल

SHARE:

Ghatshila: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में भाजपा खेमे में जोरदार सेंध लगाई है। रविवार को पोटका के विधायक और झामुमो के स्टार प्रचारक संजीव सरदार के नेतृत्व में घाटशिला क्षेत्र के कई गांवों में भाजपा समर्थक सैकड़ों ग्रामीणों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।

विधायक सरदार ने ग्रामीण इलाकों का दौरा कर जनता से संवाद किया और झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान गांवों की गलियों में उत्साह का माहौल देखा गया — महिलाएं, युवा, ग्राम प्रधान और पारंपरिक मुखिया सभी झामुमो के झंडे तले एकजुट नज़र आए।

नए सदस्यों को पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत करते हुए संजीव सरदार ने कहा,

“झामुमो जनता के हक, अधिकार और सम्मान की लड़ाई लड़ रही है। स्वर्गीय मंत्री रामदास सोरेन के अधूरे सपनों को अब उनके पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन पूरा करेंगे।”



ग्रामीणों ने कहा कि वे अब झामुमो के नेतृत्व में विकास और सम्मान की नई दिशा देख रहे हैं। समाज के बुद्धिजीवी, मांझी बाबा, नायके बाबा और युवाओं ने कहा कि झामुमो ही वह पार्टी है जो जनभावनाओं का सम्मान करती है और आदिवासी समाज के अधिकारों की सच्ची आवाज़ बनकर उभरी है।

घाटशिला में झामुमो की यह सेंध भाजपा के लिए बड़ा झटका मानी जा रही है, वहीं झामुमो खेमे में इससे जबरदस्त उत्साह का माहौल है।

Leave a Comment