झामुमो की ऐतिहासिक जीत स्वर्गीय रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि — विधायक संजीव सरदार

SHARE:

Ghatshila:घाटशिला उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की शानदार जीत के बाद पोटका विधायक संजीव सरदार ने इसे “स्वर्गीय रामदास सोरेन को सच्ची श्रद्धांजलि” करार दिया। उन्होंने कहा कि इस जीत ने न केवल दिवंगत नेता के अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने के संकल्प को मजबूत किया है, बल्कि यह जनता के विश्वास, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लोकप्रियता और झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों की जीत भी है।

विधायक सरदार ने कहा कि घाटशिला की जनता ने स्पष्ट संदेश दे दिया है कि अब झारखंड में भाजपा का सफाया तय है।
“लोगों ने विकास, सम्मान और स्थिरता को चुना है। झारखंडी अस्मिता की रक्षा करने वाली सरकार पर जनता ने अपना भरोसा फिर से जताया है। आने वाले चुनावों में भी भाजपा को कड़ी हार का सामना करना पड़ेगा,” सरदार ने कहा।

झामुमो की यह जीत राज्य में राजनीतिक समीकरणों को नया आयाम देती है और संगठन के लिए मनोबल बढ़ाने वाली मानी जा रही है।

Leave a Comment