हितकु पंचायत सचिवालय भवन का विधिवत शिलान्यास, जनप्रतिनिधियों ने विधायक मंगल कालिंदी का जताया आभार

SHARE:

जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले हितकु पंचायत को रविवार को एक महत्वपूर्ण सौगात मिली। वर्षों से पंचायत भवन के अभाव में प्रशासनिक और विकास कार्यों में आ रही अड़चनों को दूर करने की दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए पंचायत सचिवालय भवन निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक मंगल कालिंदी ने भूमि पूजन और नारियल फोड़कर कार्य की शुरुआत करवाई। इस दौरान जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मूउपाध्यक्ष पंकज सिन्हावीडीओ सुमित प्रकाशपार्षद परितोष सिंहमुखिया पलटन मुर्मूपंचायत समिति सदस्य दीपू सिंह, सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

विधायक ने बताया इसे प्राथमिकता का विषय

विधायक मंगल कालिंदी ने अपने संबोधन में कहा, “हितकु पंचायत भवन की वर्षों से चली आ रही मांग को पूरा करना मेरे लिए प्राथमिकता का विषय था। आम नागरिकों को पंचायत भवन के अभाव में योजनाओं का लाभ उठाने में कठिनाई होती थी। अब इस भवन के निर्माण से न केवल प्रशासनिक कामकाज में पारदर्शिता आएगी, बल्कि ग्रामीणों को भी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सकेगा।”

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने के लिए कार्य कर रही है। यह शिलान्यास उसी दिशा में एक और मजबूत कदम है।

परियोजना निर्माण एजेंसी: जिला परिषद

बताया गया कि यह परियोजना झारखंड पंचायत राज विभाग द्वारा स्वीकृत है और इसकी निर्माण एजेंसी जिला परिषद को नियुक्त किया गया है। निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होकर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने जताया आभार

इस पहल के लिए पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक मंगल कालिंदी तथा राज्य सरकार के प्रति आभार जताया। सभी ने एक स्वर में कहा कि इस भवन के निर्माण से पंचायत स्तर पर कार्यों की गति बढ़ेगी और आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी और सुविधाएं सीधे पंचायत सचिवालय से मिलेंगी।

मौके पर बड़ी संख्या में लोग रहे उपस्थित

इस शिलान्यास कार्यक्रम में उप मुखिया उत्तम रजकवार्ड सदस्य जालंधर सिंहश्रीकांत सिंहफ़क़ीर दासबुधराम हेंब्रमसोनाराम सोरेनजगन दासमदन दासबाबू दासदमन टुडूकुमार मार्डी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने पूरे आयोजन को उत्सव की तरह मनाया और शिलान्यास के उपरांत एक दूसरे को मिठाइयाँ बांटी।

Leave a Comment