चुनाव क्षेत्र सूची पर दावा-आपत्ति की प्रक्रिया पूरी, 13 क्षेत्रों की फाइनल सूची जारी

SHARE:

Jamshedpur : निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 9 बजे से अपराह्न 3 बजे तक फाइनल चुनाव क्षेत्रों को लेकर दावा एवं आपत्ति दर्ज की गई। कुल 10 दावे-आपत्तियां प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 को स्वीकृत करते हुए 1 को खारिज कर दिया गया।



इस प्रक्रिया के उपरांत 15 प्रस्तावित चुनाव क्षेत्रों में से 13 क्षेत्रों को अंतिम रूप से चयनित कर फाइनल चुनाव क्षेत्र घोषित कर दिया गया। संबंधित सूचना शाम 6 बजे कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर सार्वजनिक कर दी गई।



कल का कार्यक्रम – ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन

कल 29 मई को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद 30 मई को इस सूची पर दावा एवं आपत्तियां ली जाएंगी। इसी दिन शाम 6 बजे अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।



चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुचारू संचालन सुनिश्चित करने हेतु सभी चरणों में संबंधित अधिकारियों की निगरानी में कार्य संपन्न हो रहा है।

Leave a Comment