‘एक कदम आपके साथ’ द्वारा प्रशिक्षु महिलाओं का सर्टिफिकेट वितरण समारोह आयोजित

SHARE:

Jamshedpur:गैर सरकारी संगठन Ek Kadam Aapke Saath के तत्वावधान में नमराह कैंपस, रोड नंबर–17 (भारत पेट्रोल के सामने) में शनिवार शाम 7 बजे प्रशिक्षु महिलाओं के लिए सर्टिफिकेट वितरण समारोह का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशिक्षण पूर्ण करने वाली महिलाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने और आर्थिक रूप से सशक्त होने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक एवं निवेदक ताज मोहम्मद ने अपने संबोधन में कहा कि संस्था का मूल उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि वे सम्मान के साथ समाज में अपनी पहचान स्थापित कर सकें। उन्होंने कहा कि आर्थिक सशक्तिकरण ही वास्तविक सामाजिक सशक्तिकरण की आधारशिला है।

इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित सामाजिक कार्यकर्ता एवं चुनाव से जुड़े सक्रिय प्रतिनिधि Firoz Khan ने आगामी मेयर चुनाव के संदर्भ में मतदाताओं से महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि सभी नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने में सहयोग दें।

उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हर वोट की अहम भूमिका होती है। साथ ही समाज में सौहार्द और भाईचारा बनाए रखते हुए चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है।

फिरोज़ खान ने यह भी कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने वाले ऐसे सामाजिक कार्यक्रम लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हैं। जब महिलाएं आर्थिक रूप से सक्षम बनती हैं, तो परिवार और समाज दोनों सुदृढ़ होते हैं।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रशिक्षु महिलाएं, समाजसेवी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उपस्थित जनों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Comment