पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस की संगठन सृजन बैठक सम्पन्न, जिलाध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने का दिया निर्देश

SHARE:

BLA-2 गठन, मुहल्ला कमिटियों के निर्माण एवं जनता की समस्याओं के समाधान पर जोर

टेल्को, जमशेदपुर – 18 जुलाई 2025।
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार टेल्को प्रखंड कांग्रेस द्वारा संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार शाम झगरूबगान, लक्ष्मीनगर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार ने की, जबकि जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे मुख्य अतिथि और प्रखंड पर्यवेक्षक महेन्द्र मिश्र विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मज़बूत करने, BLA-2 का गठन, मुहल्ला कमिटियों की रचना, और जनता से सीधे जुड़ने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

“संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना प्राथमिकता” – आनन्द बिहारी दुबे

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा:

“टेल्को प्रखंड अंतर्गत टेल्को कॉलोनी मण्डल और जेम्को मण्डल में आने वाले सभी मुहल्लों में कमिटियों का गठन शीघ्र पूरा किया जाए।
संगठन में सामाजिक रूप से सक्रिय और कांग्रेस विचारधारा के लोगों को प्राथमिकता दी जाए।”

उन्होंने कहा कि BLA-2 (Booth Level Agent-2) का गठन प्रदेश कांग्रेस कमिटी और चुनाव आयोग की गाइडलाइंस के अनुसार किया जाना चाहिए। इसके लिए संबंधित फार्म भरवाना और योग्य व्यक्तियों को चयनित करना ज़रूरी है।

“जनता की समस्याओं को लेकर सरकार पर बनाएं दबाव” – महेन्द्र मिश्र

प्रखंड पर्यवेक्षक महेन्द्र मिश्र ने कहा:

“प्रखंड और मण्डल अध्यक्ष तथा सभी पदाधिकारी क्षेत्र का लगातार भ्रमण करें,
जनता की समस्याओं को सुनें और उन्हें संकलित कर मांग पत्र के माध्यम से संबंधित विभागों को सौंपें।
जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाना कांग्रेस की ज़िम्मेदारी है।”

आगामी प्रशिक्षण शिविर का एलान

जिलाध्यक्ष ने जानकारी दी कि 20 जुलाई को चाईबासा में प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें

  • प्रखंड अध्यक्ष,
  • मंडल अध्यक्ष,
  • प्रखंड पर्यवेक्षक की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।

प्रशिक्षण सत्र में प्रदेश सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, और अन्य वरिष्ठ नेता कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन देंगे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से समय पर पहुँचने और पूर्ण सहभागिता की अपील की।

बैठक में मौजूद रहे वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता

बैठक में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रखंड पर्यवेक्षक महेन्द्र मिश्र, राज किशोर यादव, राकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समन्वयन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद ने किया।