पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने गांधी-शास्त्री जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया

SHARE:

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन बिष्टुपुर स्थित तिलक पुस्तकालय (कांग्रेस कार्यालय) में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित करने से हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि महात्मा गांधी की विचारधारा आज भी प्रासंगिक है। सत्य और अहिंसा के माध्यम से उन्होंने न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व को नई दिशा दी। उनके नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन सफल हुआ और भारत को आजादी मिली।

उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री जी के योगदान को भी भुलाया नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री के रूप में उनका दिया गया “जय जवान – जय किसान” का नारा भारत को एक सूत्र में पिरोने और मजबूत करने का कार्य करता है।

जिलाध्यक्ष ने वर्तमान परिस्थितियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज कुछ लोग भाईचारे का माहौल बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं। ऐसे समय में गांधी जी की विचारधारा ही शांति और प्रेम बनाए रखने का सबसे सफल मार्ग है।

कार्यक्रम का संचालन उपाध्यक्ष संजय सिंह आजाद ने किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, अवधेश सिंह, एल.बी. सिंह, अशोक सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, शफी अहमद खान, बुद्धदेव गिरी, शाहनवाज खान, लालबाबू, रंजीत सिंह, संजय यादव, अतुल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, बिरेंद्र पाण्डेय, सुदर्शन तिवारी, अशोक सिंह क्रांतिकारी, अजय मंडल, रंजन सिंह, रामदास मेहता, मलखान दुबे, निखिल कुमार, इंतिखाब वास्ती, अमरजीत सिंह भाटिया, सावेज खान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Comment