Jamshedpur : बाराद्वारी एनक्लेव सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी, साकची जमशेदपुर द्वारा गंगोत्री कॉम्प्लेक्स में आज मंगलवार को आगामी दुर्गा पूजा 2025 की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष श्री राजकिशोर प्रसाद ने की।
बैठक की शुरुआत गंगोत्री परिवार के चार दिवंगत सदस्यों एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिबू सोरेन के निधन पर दो मिनट के मौन के साथ की गई। सभी सदस्यों ने खड़े होकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि पूर्व की तरह पूर्ववर्ती कमेटी को ही इस वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन करने की जिम्मेदारी दी जाए। इस वर्ष पूजा का आयोजन साधारण रूप से करने का निर्णय लिया गया।
नवगठित पूजा समिति इस प्रकार है:
अध्यक्ष: राजकिशोर प्रसाद
सचिव: संतोष कुमार साहू
कोषाध्यक्ष: अमरेश कुमार श्रीवास्तव
易 सलाहकार समिति सदस्य:
प्रेम शंकर तिवारी, गोपाल राव, एच.के. श्रीवास्तव, अन्निदो विश्वास, तपन चौधरी
अन्य पदाधिकारी:
उपाध्यक्ष: सोमैन भौमिक, अप्पू सुब्रमण्यम
सह सचिव: अजय कुमार सिंह, सौरभ कुमार झा, राजकुमार सिंह
सह कोषाध्यक्ष: ईश्वर राव
विजय कुमार गुप्ता, मौसमी साहू, अर्चना कुमारी, प्रियंका सिंह, अंजु तिवारी, नीतू सिंह, रीता श्रीवास्तव, ज्योति प्रभा, अमृता कुमारी, तुलसी, कंचन लता, किरण सिंह, रोमा चौधरी, अनीता भौमिक, अनीता देवी, वंदना वरुवा, शुभद्रा, सुशीला, अल्पना चटर्जी, मौमिता, रिया, अदिति भौमिक, रीमा कुमारी सहित अन्य सदस्य शामिल हुए।
बैठक का उद्देश्य केवल आयोजन की रूपरेखा तय करना ही नहीं था, बल्कि सामूहिक सहभागिता और सामुदायिक समरसता को बढ़ावा देना भी था। गंगोत्री कॉम्प्लेक्स के सभी निवासी इस निर्णय में सहभागी बने।









