दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 को भव्य बनाने की तैयारी तेज, संचालन समिति की अहम बैठक सम्पन्न

SHARE:

Jamshedpur:आगामी 13 एवं 14 जनवरी 2026 को हिन्दू उत्सव समिति एवं उम्मीद एक अभियान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 को लेकर तैयारियाँ तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज महोत्सव की संचालन समिति की एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक बैठक परिसदन (सर्किट हाउस) स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में संपन्न हुई।
बैठक का मुख्य उद्देश्य इस वर्ष के संगम महोत्सव को और अधिक भव्य, सुव्यवस्थित एवं जन-सहभागिता से युक्त बनाना रहा। बैठक में महोत्सव की सम्पूर्ण रूपरेखा, कार्यक्रमों का क्रम एवं स्वरूप, वित्तीय संसाधनों की व्यवस्था, आमंत्रित किए जाने वाले विशिष्ट अतिथियों की सूची तथा सम्मानित की जाने वाली सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पर्यावरणीय संस्थाओं के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई।
साथ ही आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन, उनके संयोजक एवं सह-संयोजकों की नियुक्ति तथा जिम्मेदारियों का स्पष्ट निर्धारण किया गया। प्रचार-प्रसार, मीडिया समन्वय, जन-जागरूकता अभियान, स्वयंसेवकों की भूमिका और स्थानीय लोगों की सहभागिता को मजबूत करने जैसे अहम बिंदुओं पर भी सभी सदस्यों ने अपने सुझाव रखे।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सामूहिक रूप से यह संकल्प लिया कि दोमुहानी संगम महोत्सव–2026 को आस्था, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन के संगम के रूप में नई पहचान दिलाई जाएगी।
संचालन समिति ने विश्वास जताया कि प्रशासन, सहयोगी संस्थाओं एवं जनसहयोग से यह आयोजन क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक, प्रेरणादायी और स्मरणीय सिद्ध होगा।
बैठक का संचालन हिन्दू उत्सव समिति के अध्यक्ष रवि प्रकाश सिंह एवं उम्मीद एक अभियान के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अमरनाथ ने किया।
बैठक में प्रमुख रूप से मनोज सिंह, डॉ. राजीव कुमार, शिवशंकर सिंह, धर्मेंद्र सोनकर, कविता परमार, जम्मू वाले बाबा, कन्हैया सिंह, शंकर रेड्डी, गोपाल जयसवाल, शिवप्रकाश शर्मा, मंजू जी, मृत्युंजय सिंह, अजय अग्रवाल, सन्नी सिंह, अजितेश उज्जैन, रोशन खां, सोनू ठाकुर, सागर राय, रविशंकर पाण्डेय, अभिषेक सिंह, इंद्रजीत सिंह, राहुल जी, संतोष वर्मा, आदित्य वर्मा, अमित दुबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
समिति को आने वाले दिनों में और विस्तार देने का निर्णय भी लिया गया।

Leave a Comment