जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को जन्मदिन पर शुभकामनाएं, जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने लड्डू खिलाकर दी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं, जनसेवा और संगठन मजबूती के लिए सराहा गया योगदान

जमशेदपुर, 14 जुलाई 2025:
पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के जन्मदिन के शुभ अवसर पर कांग्रेस कार्यालय में सादगी एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने आनंदबिहारी दुबे को लड्डू खिलाकर बधाई दी और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

पार्टी पदाधिकारियों ने किया सम्मानित, दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी श्री आनंद बिहारी दुबे को लड्डू, पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंटकर शुभकामनाएं दीं।
पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के प्रति स्नेह और सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि श्री दुबे के नेतृत्व में जिला कांग्रेस निरंतर संगठनात्मक मजबूती और जनसेवा के पथ पर अग्रसर है।

अंसार खान ने कहा – ‘सेवा और संघर्ष की प्रेरणा हैं आनंद जी’

जिला उपाध्यक्ष अंसार खान ने अपने संदेश में कहा,

“अल्लाह तआला से दुआ करता हूँ कि वो आनंद बिहारी दुबे साहब को हमेशा सेहतमंद और तंदुरुस्त रखें। वे न सिर्फ पार्टी संगठन को मजबूत कर रहे हैं बल्कि दिन-रात जनता की सेवा में भी लगे रहते हैं। हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि श्री दुबे की कार्यशैली में संघर्ष, सेवा और संगठन का अद्भुत संतुलन है, और यही वजह है कि वे कार्यकर्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हैं।

जनसेवा की भावना को बताया पार्टी की ताकत

पार्टी के अन्य सदस्यों ने भी श्री दुबे के नेतृत्व की सराहना की और कहा कि उनकी नीतियां और कार्यशैली जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने वाली रही हैं।
उनके जन्मदिन पर सभी ने यह संकल्प भी लिया कि कांग्रेस संगठन को और अधिक मज़बूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य किया जाएगा।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें