आर. एन. आर. कॉलोनी निर्माण कार्य का उपायुक्त हेमंत सती ने किया निरीक्षण

SHARE:

साहिबगंज: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त हेमंत सती ने शनिवार को आर. एन. आर. कॉलोनी के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। जहां निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित कॉन्ट्रैक्टरों को निर्धारित समयसीमा (वर्क डेडलाइन) के भीतर सभी कार्यों को गुणवत्ता एवं मानक के साथ पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया।
वही उन्होंने निर्माण एजेंसी से कार्यस्थल पर सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित करने तथा सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। जहां उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पर प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उपायुक्त स्पेशल डिवीजन एवं पशुपालन कार्यालय का भी दौरा किया। जहां दौरे के क्रम में उन्होंने विभागीय अधिकारियों से विभिन्न योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट ली एवं कार्यों में गति और पारदर्शिता बनाए रखने का निर्देश दिया।

Leave a Comment