आदित्यपुर में बढ़ते अपराध का खुला उदाहरण: मांझी टोला में दीपांकर भुईया को अपराधियों ने मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर , 1 जून 2025:
रविवार देर शाम आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मांझी टोला में उस वक्त सनसनी फैल गई जब अज्ञात अपराधियों ने दीपांकर भुईया पर गोली चला दी। गोली उनके पैर में लगी है और उन्हें तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हमलावर की पहचान, पुलिस ने दर्ज किया मामला

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस हमले के पीछे कथित तौर पर सुभाष प्रमाणिक के बेटे का नाम सामने आ रहा है, जिसने दीपांकर को गोली मारी। हालांकि, पुलिस ने अधिकृत रूप से हमलावर की पहचान नहीं की है, लेकिन मामले की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है

इलाके में दहशत, पुलिस की सक्रियता पर सवाल

घटना के बाद मांझी टोला और आसपास के क्षेत्रों में भय और तनाव का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की कार्रवाई प्रभावहीन और धीमी बनी हुई है।

पुलिस कर रही छानबीन, अपराधियों की तलाश जारी

आदित्यपुर थाना प्रभारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि,

“हमने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इलाके में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।”

पुनः सवालों के घेरे में कानून-व्यवस्था

इस घटना ने एक बार फिर आदित्यपुर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई और गश्त बढ़ाने की मांग की है।

स्थानीय लोगों में रोष

स्थानीय निवासी बताते हैं कि पिछले कुछ महीनों से क्षेत्र में छोटे-बड़े आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से कोई स्थायी समाधान या ठोस कार्रवाई नहीं दिखाई दे रही है। दीपांकर भुईया पर गोलीबारी की घटना ने इस नाराजगी को और बढ़ा दिया है।

The specified slider id does not exist.