Jamshedpur:जमशेदपुर के साकची स्थित निर्माणाधीन लाइब्रेरी का बुधवार को उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि यह लाइब्रेरी विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों के लिए ज्ञान और अध्ययन का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगी। ऐसे में यहां सभी आवश्यक संसाधन और मूलभूत सुविधाएं समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए शेष कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करने का निर्देश दिया, ताकि लाइब्रेरी का जल्द उद्घाटन किया जा सके।
इस दौरान अर्णव मिश्रा (अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम), जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।








