डेटन इंटरनेशनल स्कूल में श्रमिक दिवस पर सहायक कर्मचारियों का सम्मान, बच्चों ने जताया आभार

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : टाटा-हाता मेन रोड स्थित डेटन इंटरनेशनल स्कूल में विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर सहायक कर्मचारियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपने सहयोगी स्टाफ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में स्कूल की इंचार्ज, शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ-साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। बच्चों ने सहायक कर्मचारियों के योगदान को रेखांकित करते हुए श्रमिक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके साथ ही गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कार्यक्रम को जीवंत बनाया गया।

इस अवसर पर स्कूल की इंचार्ज मुनमुन तिर्की ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता में सपोर्टिंग स्टाफ की भूमिका बेहद अहम होती है। उन्होंने कहा कि सहायक कर्मचारी किसी भी संगठन के अभिन्न अंग होते हैं और उनके बिना संस्थान का संचालन संभव नहीं है।

कार्यक्रम के दौरान सभी सहायक कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें सोनिया माझी, सोमवारी मुर्मू, लक्ष्मी, अनिल सरदार, गोरा बानरा, सुरेश मुखी, राजेश मुखी और शरद कालिंदी समेत अन्य शामिल रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में शिक्षिका झूमा सरकार, शीलू रे, सुनीता सोरेन, सुष्मिता, मौसमी रंजन, चिता टुडू, शिल्पा बेहरा, बरनाली मंडल, शांता करवा, शिल्पी बेहरा और रानी कुंकल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम ने छात्रों में श्रमिकों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया, वहीं सहायक कर्मचारियों के चेहरे पर सम्मान पाकर खुशी साफ झलकती रही।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.