पं. नेहरू की पुण्यतिथि पर विद्यापतिनगर में कांग्रेस ने किया शर्बत वितरण कार्यक्रम

SHARE:

Jamshedpur  : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से मंगलवार को देश के पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यापतिनगर में शर्बत वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।



इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने किया। उन्होंने इस अवसर पर पं. नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि वे आधुनिक भारत के निर्माता थे। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही भारत आज विकास की राह पर अग्रसर है।



दुबे ने कहा, “पंडित नेहरू का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा है। उनके सिद्धांत और आदर्श आज भी प्रासंगिक हैं। इस प्रकार के जनकल्याण कार्यक्रमों से उनके विचारों को जीवंत रखा जा सकता है।” कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आमजनों को गर्मी से राहत देने के उद्देश्य से शर्बत वितरित किया और पं. नेहरू के योगदान को याद किया।



इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें प्रदेश सचिव सामंता, रविन्द्र मौर्या, राजकुमार वर्मा, अतुल गुप्ता (प्रखंड अध्यक्ष, गोलमुरी), राजेश चौधरी, संजय घोष (प्रखंड अध्यक्ष, बिरसानगर), गुरुपदो गोराई, मंडल अध्यक्ष विनोद यादव, सुनीता ओझा, रंजीत झा, अखिलेश यादव, एनएसयूआई अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह और सुशील घोष शामिल थे। कार्यक्रम का संयोजन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय सिंह आज़ाद के दिशा-निर्देशन में किया गया।

Leave a Comment