Jamshedpur : बारीडीह विद्यापति नगर बस्ती में श्री श्री 31 फीट सार्वजनिक सरस्वती पूजा कमेटी द्वारा आयोजित छठ महापर्व में श्रद्धा और सेवा का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। छठ घाट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे, जहां माताओं, बहनों, छोटे-बड़े भाईयों ने उत्साहपूर्वक प्रसाद वितरण सेवा में भाग लिया।
कमेटी के सदस्यों द्वारा खीर, अर्घ्य हेतु दूध, बिस्कुट, पानी एवं चाय को प्रसाद स्वरूप श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इस सेवा कार्य में महिलाओं और युवाओं ने विशेष रूप से बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई।
कमेटी ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे झारखंड एवं जमशेदपुर की खुशहाली, समृद्धि और शांति की कामना के साथ छठी मइया से आशीर्वाद प्राप्त करें। सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को और मजबूत किया जाएगा।
इस पावन कार्य में समाजसेवी और कमेटी के पदाधिकारियों की विशेष भूमिका रही, जिनमें प्रमुख रूप से कन्हैया चौबे, गोलू सिंह, सुबोध कुमार, चंदन सिंह, आमीन तांडी, अभिषेक भारतवाज, आलोक शर्मा, नवीन सिंह, प्रिंस सिंह, अविनेश सुमन, रोहित नाग, अभिषेक कुमार, गंगोली लोहार, बंगाली दादा, आकाश, इंदरजीत लोहरा, गोराई विकाश गोराई, राहुल लोहार, सुजीत लोहार, मंजीत सिंह, रोमी सिंह, लालटू गोस्वामी, मनोज लोहार, पवन लोहारा, शिवचरण लोहार, वीरू लोहार, सेवक लोहार, रवि रविदास, सूरज लोहार, संजय लोहार, कोका लोहार, राहुल नाग, बिरजू लोहार, राजू लोहार, राजा लोहार, राज लोहरा, सेंटी पाल, संदीप मुखी, विकाश पत्रों, नारायण लोहार, छोटू फ्रेंचिस, मास्टर जी एवं अन्य सदस्य शामिल रहे।









