चतुर्थ बाल मेला का उद्घाटन आज, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर करेंगे शुभारंभ

SHARE:

Jamshedpur:बोधि मंदिर मैदान, गरम नाला, साकची में शुक्रवार को चतुर्थ बाल मेला का रंगारंग शुभारंभ होगा। प्रदेश के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर मेला का उद्घाटन अपराह्न साढ़े चार बजे करेंगे। टाटा स्टील के वाइस प्रेसिडेंट (कॉरपोरेट सर्विसेज) डीबी सुंदरारामम विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

चतुर्थ बाल मेला के संरक्षक एवं जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यह मेला बच्चों की सृजनात्मकता और व्यक्तित्व विकास को समर्पित है। उन्होंने कहा, “इस मेले का उद्देश्य सशक्त और सुदृढ़ मानव संसाधन का निर्माण करना है, जो देश के भविष्य को दिशा दे सके।”

सरयू राय ने बताया कि 19 नवंबर को प्रदेश के राज्यपाल संतोष गंगवार मेला स्थल पहुंचकर बाल मेला पर आधारित स्मारिका का विमोचन करेंगे। वहीं 20 नवंबर को समापन समारोह में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा मुख्य अतिथि होंगे।

विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला
14 से 20 नवंबर तक चलने वाले इस बाल मेले में बच्चों के लिए कई रोचक प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम रखे गए हैं।

14 नवंबर: फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

15 नवंबर: चित्रांकन प्रतियोगिता, योगा, स्पेशल चाइल्ड द्वारा पेंटिंग और शाम 5 बजे से कवि सम्मेलन

16 नवंबर: बाल अधिकार संरक्षण अधिनियम पर संगोष्ठी (4 से 6 बजे तक), जिसमें झारखंड उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश डॉ. एस.एन. पाठक, वरीय अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव और कई एनजीओ प्रतिनिधि शामिल होंगे

17 नवंबर: जादू शो

18 नवंबर: अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हैंड शैडो कलाकार अमर सेन का कार्यक्रम

19 नवंबर: राज्यपाल संतोष गंगवार का आगमन और स्मारिका विमोचन

20 नवंबर: समापन समारोह में अर्जुन मुंडा की उपस्थिति और पटमदा के स्कूली बच्चों द्वारा छऊ नृत्य प्रस्तुति


सरयू राय ने बताया कि सरकारी और निजी स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षकगण मेले को सफल बनाने में सहयोग करेंगे। एसपी सिंह, मंजू सिंह, सुधीर सिंह और पूरी आयोजन टीम तैयारियों में जुटी हुई है।

Leave a Comment