कांदरबेड़ा में एकदिवसीय प्रशिक्षण, बाबु राम सोरेन ने बताया RTI का जनहित महत्व

SHARE:

Chandil: ग्राम सभा अधिकार मंच एवं आदिम डेवलपमेंट सोसायटी झारखंड के संयुक्त तत्वावधान में कांदरबेड़ा कला संस्कृति भवन में “संवैधानिक अधिकार एवं सूचना का अधिकार अधिनियम 2005” पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का संचालन चांडिल के जाने-माने समाजसेवी एवं Initiatives of Change India (पंचगनी, महाराष्ट्र) के ट्राइबल लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम 2023 के सदस्य बाबु राम सोरेन ने किया।

सोरेन ने कहा कि सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI Act 2005) नागरिकों को शासन-प्रशासन के कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का अवसर देता है। उन्होंने बताया कि जब आम लोग अपने संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होंगे, तभी ईमानदार शासन और वास्तविक विकास संभव है।

उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को आरटीआई आवेदन की प्रक्रिया, जनहित में सूचना मांगने की विधि और अधिकारों के व्यावहारिक उपयोग की जानकारी दी।
सोरेन ने कहा, “पारदर्शिता ही लोकतंत्र की असली ताकत है। जब जनता जागरूक होगी, तभी तंत्र जवाबदेह बनेगा।”

कार्यक्रम में रविन्द्र नाथ सिंह, इन्द्र टुडू, बाबलू टुडू, फागुराम सोरेन, परशुराम बेसरा, सुदन टुडू, बनमाली हांसदा समेत कई सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन आभार ज्ञापन के साथ हुआ, जहां प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण ग्रामीण जनजागरण के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

Leave a Comment