Adityapur : चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा ओवरब्रिज पर मंगलवार को एक गिट्टी लदा हाइवा अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के वाहन चालकों में अफरा-तफ़री मच गई और कुछ देर के लिए यातायात भी बाधित हो गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना चांडिल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, सुरक्षा व्यवस्था संभाली और यातायात को नियंत्रित किया। साथ ही हाइवा से सड़क पर बिखरी गिट्टी को हटवाने का काम शुरू कराया गया ताकि मार्ग जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके।
सौभाग्य से इस दुर्घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस वाहन की स्थिति और दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।









