ब्राउन शुगर तस्करी पर कपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

SHARE:

Chandil:आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनज़र जिले में नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को कपाली ओपी पुलिस को बड़ी सफलता मिली, जब गुप्त सूचना के आधार पर हासाडुंगरी, काला ईंट भट्ठा के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री में लिप्त एक युवक को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो० अरमान (25 वर्ष), पिता शेख जुम्मन, निवासी मिल्लतनगर, मस्तान बाबा मजार के पास, जुगसलाई (जमशेदपुर) के रूप में हुई है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 81 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 12.26 ग्राम कागज सहित), ₹3800 नगद, होंडा स्कूटी (संख्या JH05DW 1909) तथा वीवो मोबाइल फोन बरामद किया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कांड संख्या 174/2025 के तहत मामला दर्ज कर शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

इस सफल अभियान में धीरंजन कुमार (प्रभारी, कपाली ओपी) के नेतृत्व में बशीर खॉ, मनोज कुमार मिश्रा, मो. खुर्शीद आलम (सभी स.अ.नि/पुअनि) तथा आ. बिपुल कुमार तिवारी, दस्तगीर आलम और योगेश सिद्धू शामिल थे।

पुलिस ने कहा है कि नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Comment