चाईबासा जागृति शाखा को उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मान, अध्यक्ष चंदा अग्रवाल बनीं सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष

SHARE:

Jamshedpur : जमशेदपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में चाईबासा जागृति शाखा को वर्षभर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। शाखा को “उत्कृष्ट शाखा” का गौरव भी प्राप्त हुआ, जिससे सभी सदस्यों में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

इस अवसर पर चाईबासा जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ शाखा अध्यक्ष के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम. जैन एवं प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पड़िया द्वारा प्रदान किया गया।

जागृति शाखा को मंच स्थापना दिवस कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता, कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं प्रांत द्वारा दिए गए विभिन्न कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए विशेष रूप से सराहा गया।

शाखा द्वारा निरंतर किए जा रहे सामाजिक एवं सेवा कार्यों की यह उपलब्धि एक सशक्त पहचान है। यह सम्मान न केवल शाखा की सक्रियता और समर्पण को दर्शाता है, बल्कि सभी सदस्यों के लिए अत्यंत गर्व और प्रेरणा का विषय भी है।

Leave a Comment

और पढ़ें