Census 2027 self enumeration : जनगणना-2027 की स्व-गणना प्रक्रिया शुरू, समाहरणालय में अधिकारियों ने किया पंजीकरण 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : जनगणना-2027 के तहत स्व-गणना (Self Enumeration) प्रक्रिया को लेकर जिला प्रशासन ने सक्रियता बढ़ा दी है। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री राजीव रंजन के निर्देश पर जिला प्रशासन के पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने बड़ी संख्या में ऑनलाइन स्व-गणना प्रक्रिया पूरी की।

इस दौरान जनगणना अधिकारी सह जिला बंदोबस्त अधिकारी श्री मोजाहिद अंसारी ने बताया कि अभियान का पहला चरण 1 मई से 15 मई तक चलेगा। इसके बाद 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य किया जाएगा, जिसमें प्रगणक घर-घर जाकर डेटा संग्रह करेंगे।

उपायुक्त श्री राजीव रंजन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि स्व-गणना में सक्रिय भागीदारी निभाएं और ऑनलाइन अपनी जानकारी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि भविष्य की योजनाओं की आधारशिला है, जिससे सरकारी योजनाएं सही पात्रों तक पहुंच सकेंगी।



जनगणना 2027: स्व-गणना प्रक्रिया (झारखंड)

अब नागरिक स्वयं मोबाइल या लैपटॉप के माध्यम से अपनी जनगणना जानकारी भर सकते हैं। इसकी प्रक्रिया चार चरणों में पूरी होगी—

भाग 1: पोर्टल में प्रवेश एवं पंजीकरण

वेबसाइट पर जाकर राज्य और क्षेत्र का चयन करें

कैप्चा भरें और परिवार पंजीकरण करें

मुखिया का नाम, मोबाइल नंबर और (वैकल्पिक) ईमेल दर्ज करें
⚠️ ध्यान दें: एक परिवार के लिए एक ही मोबाइल नंबर मान्य होगा


भाग 2: सत्यापन एवं स्थान पहचान

भाषा चयन करें

मोबाइल पर आए OTP से सत्यापन करें

जिला, पिन कोड और क्षेत्र की जानकारी भरें

डिजिटल मैप पर अपने घर की सटीक लोकेशन सेट करें


भाग 3: डेटा दर्ज करना और सबमिट

मकान और परिवार से जुड़ी सभी जानकारी भरें

‘Preview’ में जानकारी जांचकर अंतिम सबमिट करें
⚠️ ध्यान दें: एक बार सबमिट के बाद बदलाव संभव नहीं होगा


भाग 4: SE ID सृजन और सत्यापन

सबमिट के बाद 11 अंकों की SE ID प्राप्त होगी

प्रगणक के आने पर यह ID दिखानी होगी

ID मिलान के बाद डेटा सत्यापित माना जाएगा


जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि जनगणना का कार्य पारदर्शी और प्रभावी तरीके से पूरा किया जा सके।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.