छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में शहीद हुए जवान शहनवाज हुसैन की पहली शहादत दिवस पर परिजनों समेत गणमान्य लोगों ने दी श्रद्धांजलिसाहिबगंज: शहर के कुलीपाड़ा आजाद नगर निवासी शहीद जवान शहनवाज हुसैन बीते एक वर्ष पूर्व 6 सितंबर 2024 को छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। जहां शहीद जवान शहनवाज हुसैन की पहली शहादत दिवस शनिवार को कुलीपाड़ा रोड में मनाई गई। इस मौके पर शहीद जवान की पत्नी रुखसाना खातून व उसके बेटे शहज़ेब तबरेज समेत परिवार के अन्य सदस्यों के साथ साथ कांग्रेस पार्टी के पर्यवेक्षक प्रभु टोकीया, राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकत खान समेत अन्य कई गणमान्य लोगों ने शहीद जवान के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर शहीद जवान की पत्नी भावुक हो गई जहां उन्होंने कहा कि पहले वो एक फौजी की पत्नी कहलाती थी मगर देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले उनके वीर शहीद पति की शहादत के बाद उसे एक शहीद की पत्नी का दर्जा देकर सम्मानित किया जा रहा है जो गर्व की बात है। आगे उन्होंने कहा कि देश के युवा पीढ़ी अपने भारत मां की सुरक्षा के लिए डटे रहे और जब भी देश के ऊपर कोई खतरा महसूस हो तो सभी युवा पीढ़ी जी जान लगाकर इसकी रक्षा करें। वही राजमहल विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने कहा कि शहीद के आश्रितों को हरसंभव मदद की जाएगी। वही उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि विधायक निधि मद से शहीद जवान शहनवाज हुसैन की प्रतिमा स्थापित कराया जाएगा जो आने वाले युवा पीढ़ियों को देश के प्रति जागरूक करने का काम करेगा। इस मौके पर शहर के कई गणमान्य लोगों समेत मुख्यालय डीएसपी विजय कुमार कुशवाहा, नगर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता, एसआई प्रकाश रंजन समेत मोहल्लेवासियों ने शहीद जवान के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए श्रद्धांजलि दी। उधर पूरा माहौल गमगीन हो गया था जहां सभी के जुबान पर केवल शहीद जवान शहनवाज हुसैन अमर रहे, जब तक सूरज चांद रहेगा अमर वीर शहीद शहनवाज हुसैन तेरा नाम रहेगा का नारा गूंजता रहा। September 6, 2025 No Comments
उपायुक्त हेमंत सती की सक्रियता लाई रंग, जिले के गंगा नदी में फिर से दौड़ेगी मोटर वोट एंबुलेंस September 6, 2025 No Comments
जेल गेट के समीप ईरिक्शा पलटने से छोटा पचगढ़ निवासी युवक का टूटा पैर, सदर अस्पताल में भर्ती September 5, 2025 No Comments
राजमहल में ईद उल मिलाद नबी के मौके पर निकाला गया जुलूस, विधायक हुए शामिल September 5, 2025 No Comments
गोपालपुर पिलहर टोला निवासी युवक के साथ 2 लोगों ने की मारपीट, गंगा नदी थाना में कराई शिकायत दर्ज September 5, 2025 No Comments
जीएसटी काउंसिल पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों का भाजपा नेता ने किया स्वागत September 5, 2025 No Comments
उधवा चौक पर मोबाइल फोन चोरी करते पकड़ाया नाबालिग, ग्रामीणों ने किया पुलिस के हवाले September 5, 2025 No Comments
सोतीचौकी खुटहरी निवासी व्यक्ति का शव संदेहास्पद स्थिति में जिरवाबाड़ी पुलिस ने किया बरामद, जांच में जुटी पुलिस September 5, 2025 No Comments