ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की अहम बैठक सम्पन्न, स्वच्छ व निष्पक्ष चुनाव पर बनी व्यापक सहमति

SHARE:

Jamshedpur:सोमवार को ब्रह्मर्षि विकास मंच जमशेदपुर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक गोलमुरी स्थित केबुल क्लब में संपन्न हुई। बैठक में मंच की सभी क्षेत्रीय समितियों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ समाज के प्रबुद्ध एवं संस्थापक सदस्यों की उल्लेखनीय भागीदारी रही। अध्यक्ष विकास सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक का मुख्य फोकस आगामी मंच चुनाव को लेकर रहा, जिस पर गंभीर और सार्थक मंथन किया गया।
बैठक के दौरान वक्ताओं ने एक स्वर में स्वच्छ, पारदर्शी और निष्पक्ष चुनाव की आवश्यकता पर बल दिया। समाज के कई सदस्यों ने मौजूदा चुनाव प्रक्रिया पर असंतोष व्यक्त करते हुए इसे और अधिक विश्वसनीय व समावेशी बनाने की मांग रखी। विशेष रूप से चुनाव संचालन समिति में समाज के अनुभवी, निष्पक्ष और सर्वमान्य व्यक्तियों को शामिल करने पर जोर दिया गया।
लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से चुनाव संचालन समिति के लिए पांच प्रतिष्ठित नामों का चयन किया गया। इनमें आर.एन. शर्मा, कर्नल आर.पी. सिंह, राजेश चौधरी, उपेंद्र शर्मा और धनंजय राय शामिल हैं। चयनित सदस्यों से यह अपेक्षा जताई गई कि वे पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ चुनाव प्रक्रिया को संपन्न कराएंगे।
बैठक में यह भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि मंच के शीर्ष पदों पर केवल उन्हीं व्यक्तियों को दायित्व सौंपा जाएगा जिनकी सामाजिक छवि निष्कलंक और जनस्वीकृत हो। इसके लिए समाज के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनमत जानने, संवाद स्थापित करने और सर्वसम्मति बनाने की रणनीति तय की गई।
इस अवसर पर महासचिव अनिल ठाकुर के अलावा उपेंद्र शर्मा, दीपू सिंह, बी. सिंह, राकेश सिंह, सरोज चौधरी, भारत चौधरी, कौशल किशोर राग, किशोर सिंह, चुलबुल सिंह, छक्कन चौधरी, अजय सिंह, शशिभूषण सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और समाज में सकारात्मक संदेश गया।

Leave a Comment