West Bengal Election : इंदस सीट पर भाजपा की लगातार दूसरी जीत, दिनेश कुमार की भूमिका अहम

SHARE:

Jamshedpur : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने इंदस विधानसभा सीट पर लगातार दूसरी बार जीत दर्ज कर अपनी पकड़ मजबूत की है। भाजपा प्रत्याशी निर्मल कुमार धारा एक बार फिर विधायक निर्वाचित हुए हैं।

इस जीत के पीछे जमशेदपुर महानगर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार की भूमिका को अहम माना जा रहा है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें लगातार दूसरी बार इंदस विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाया था। इस जिम्मेदारी के तहत वे पिछले कई महीनों से क्षेत्र में डेरा डालकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और चुनावी रणनीति को धार देने में जुटे रहे।

चुनाव परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए दिनेश कुमार ने इंदस की जनता के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की मेहनत और प्रभावी जनसंपर्क का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि निर्मल कुमार धारा के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास और जनकल्याण को नई गति मिलेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें