BJP protest matric exam paper leak, मैट्रिक परीक्षा प्रश्न पत्र लीक कांड पर भाजयुमो ने किया विरोध प्रदर्शन, सीएम हेमंत सोरेन का फूंका पुतला

Share करें

✓ Link copy हो गया!

प्रश्न पत्र लीक मामले में राज्यभर में आक्रोश, जमशेदपुर में भाजयुमो का विरोध प्रदर्शन

Jamshedpur :। झारखंड में मैट्रिक परीक्षा के हिंदी और विज्ञान प्रश्न पत्र लीक होने के बाद छात्रों और अभिभावकों में भारी आक्रोश है। इस मुद्दे पर सरकार की विफलता को उजागर करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने राज्यभर में विरोध प्रदर्शन किया। शुक्रवार को जमशेदपुर महानगर इकाई ने साकची स्थित भाजपा जिला कार्यालय से साकची गोलचक्कर तक पैदल मार्च निकाला और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ विरोध जताया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने सरकार पर साधा निशाना



भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा कि झारखंड में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के बाद अब मैट्रिक परीक्षा के प्रश्न पत्र लीक हो रहे हैं, जो सरकार की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मैट्रिक परीक्षा हर छात्र के भविष्य की नींव होती है और प्रश्न पत्र लीक होने से छात्रों के भविष्य पर सवाल खड़ा हो गया है। ओझा ने सरकार से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है” – नीतीश कुशवाहा

भाजयुमो जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और कड़ी निगरानी के दावों के बावजूद प्रश्न पत्र लीक होना सरकार की लापरवाही और उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए, तो युवा मोर्चा आंदोलन को और तेज करेगा।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा, भाजयुमो अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा, ओबीसी मोर्चा प्रदेश मंत्री सोनू ठाकुर, जिला मीडिया सह प्रभारी अखिल सिंह, भाजपा घाघीडीह मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्वेता कुमारी, जुगसलाई मंडल अध्यक्ष विकास कुमार समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें