भारतीय संस्कृति की रक्षा में भाजपा का योगदान अमूल्य: रमेश हांसदा

SHARE:

जमशेदपुर : भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत परसुडीह मंडल में शनिवार को संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत एक मंडल स्तरीय सम्मेलन का आयोजन हुआ। यह सम्मेलन परसुडीह मंडल संयोजक अवधेश सिंह की अध्यक्षता में विजय विश्वकर्मा के आवासीय परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत और मुख्य अतिथि का वक्तव्य:

कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यसमिति सदस्य एवं जिला सह संयोजक श्री रमेश हांसदा ने कहा अगर भारत में भाजपा जैसी पार्टी नहीं होती, तो हमारी सभ्यता और संस्कृति का लोप हो चुका होता। भारतीय जनता पार्टी ने ‘विविधता में एकता’ को मजबूती से थामे रखा है। भाजपा ही भारतीय संविधान, संस्कृति और राष्ट्रीय अस्मिता की असली रक्षक है, जबकि अन्य राजनीतिक दल सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करते हैं।

विशिष्ट अतिथियों ने रखे विचार:

सम्मेलन में मंडल प्रभारी श्री आलोक बाजपेई, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, सरपंच रुद्र मुंडा, जन प्रतिनिधि गिरजा रंजन, एवं महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष नीलू मछुआ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सभी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सेवा, समर्पण और संगठन के मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ें।कार्यक्रम का संचालन श्री सुमित कुमार शर्मा ने किया।

 कार्यकर्ताओं को दिलाया गया संकल्प:

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती के लिए ‘संकल्प से सिद्धि’ की शपथ दिलाई गई। वक्ताओं ने आगामी चुनावों की दृष्टि से बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।

उपस्थित गणमान्य और कार्यकर्ता:

सम्मेलन में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लिया। प्रमुख रूप से उपस्थित राम सिंह मुंडा, रामप्रसाद जायसवाल, प्रकाश सांडील, दिलीप सिंह, आलोक भास्कर, विनोद माझी, कन्हैया पांडे, ईश्वर मुर्मू, अजय सिंह, विष्णु चक्रवर्ती, प्रदीप शर्मा, मिलन बदुक, सुकरा बरजो, शुक्ला हलधर, विद्या सागर शर्मा, सलूजा देवी, विजय विश्वकर्मा, बबलू श्रीवास्तव, कुमकुम सिंह, मनोज गुप्ता और अन्य कई सम्मानित कार्यकर्ता।

और पढ़ें