Jamshedpur:भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद के साथ माननीय आदित्य साहू को झारखंड प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर जिला भाजपा नेता सुबोध झा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
सुबोध झा ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड भाजपा संगठन और अधिक सशक्त, अनुशासित एवं जनसरोकारों से जुड़ा हुआ बनेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव, संगठन क्षमता और कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद के माध्यम से पार्टी प्रदेश में नई ऊंचाइयों को छुएगी।
उन्होंने यह भी कहा कि आदित्य साहू का प्रदेश अध्यक्ष बनना न केवल संगठन के लिए बल्कि झारखंड की जनता के हित में भी एक सकारात्मक कदम है। पार्टी के कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा और संगठन विस्तार के लिए कार्य करेंगे।









