जमशेदपुर महानगर के सभी मंडलों में भाजपा ने धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, कार्यकर्ताओं में दिखा योग के प्रति उत्साह

SHARE:

जमशेदपुर, 21 जून 2025 — 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले सभी 28 मंडलों में पूरे जोश और समर्पण के साथ सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ के अनुरूप कार्यकर्ताओं ने न केवल शारीरिक अभ्यास किया, बल्कि योग को अपनी दैनिक जीवनचर्या में शामिल करने का संकल्प भी लिया।

मंडल स्तर पर व्यापक आयोजन:

सभी मंडलों में कार्यक्रमों का नेतृत्व संबंधित मंडल अध्यक्षों ने किया, जिनकी अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया।
प्रत्येक मंडल में योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, वज्रासन, प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया और उनके लाभों पर प्रकाश डाला।

सुधांशु ओझा ने घाघीडीह मंडल में किया योग:

भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा ने घाघीडीह मंडल के योग कार्यक्रम में भाग लिया और मंडल अध्यक्ष आनंद कुमार की अगुवाई में आयोजित योग सत्र में कार्यकर्ताओं के साथ योगाभ्यास किया। श्री ओझा ने कहा:
योग भारत की सनातन संस्कृति की अनुपम देन है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक पहचान मिली है। भाजपा कार्यकर्ता इस महान परंपरा को जनजन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा घोड़ाबांधा में हुए शामिल:

घोड़ाबांधा मंडल में साईंनाथ देवस्थानम परिसर में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा रहे। उन्होंने कहा:
योग केवल कसरत नहीं, बल्कि जीवन को संतुलन में रखने का विज्ञान है। मानसिक शांति और आत्मिक शक्ति प्राप्त करने का सशक्त माध्यम है योग।
कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग के योग प्रशिक्षक ने योग के वैज्ञानिक लाभों की जानकारी दी।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपक पाल, जिला मंत्री जितेंद्र राय, गणेश सोलंकी, अनूप रंजन, हरदीप सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता, युवा वर्गऔर देवस्थानम समिति के सदस्य उपस्थित थे।

सांसद विद्युत महतो ने साकची में किया योग:

साकची पश्चिम मंडल द्वारा धालभूम क्लब में आयोजित योग शिविर में जमशेदपुर के सांसद श्री विद्युत वरण महतो शामिल हुए। उन्होंने योग करते हुए कहा:
योग केवल शारीरिक स्वास्थ्य नहीं देता, बल्कि यह तनाव से मुक्ति, एकाग्रता में वृद्धि और प्रकृति से जुड़ाव भी प्रदान करता है।
कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष बजरंगी पांडेय ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी रही।

मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी:

योग दिवस पर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्षों ने पूरे जोश के साथ नेतृत्व किया। प्रमुख नामों में पप्पू उपाध्याय, युवराज सिंह, जीवन लाल, बबलू गोप, विकास शर्मा, सूरज सिंह, बिनोद राय, संजय तिवारी, अजीत सिंह, प्रशांत पोद्दार, रविन्द्र सिसोदिया, आनंद कुमार, अमित मिश्रा, दीपक पाल, शांतनु मुखर्जी, बासुदेव मंडल, प्रधान महतो सहित अनेक कार्यकर्ता मंडलों में योग के प्रचार-प्रसार में जुटे रहे।