बरहरवा आरपीएफ ने डाउन फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में कछुआ किया बरामद, 2 महिला व एक पुरुष तस्कर हुए गिरफ्तार

SHARE:

बरहरवा: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने शुक्रवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए 15734 डाउन फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन से भारी मात्रा में कछुओं की तस्करी का खुलासा किया है। जहां इस कार्रवाई में आरपीएफ की टीम ने तीन तस्करों को भी गिरफ्तार किया है, जो कछुओं को अवैध रूप से पश्चिम बंगाल ले जा रहे थे। उधर मामले की जानकारी देते हुए आरपीएफ इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि साहिबगंज बरहरवा रेलखंड के रास्ते कछुओं की तस्करी की जा रही है। जहां सूचना के आधार पर आरपीएफ जवानों को अलर्ट मोड पर रखा गया था। उधर ट्रेन गश्ती के दौरान साहिबगंज से ट्रेन खुलते ही तीन संदिग्ध व्यक्तियों पर जवानों की नजर पड़ी। जहां फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन तालझारी रेलवे स्टेशन पहुंची ट्रेन में सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ जवानों के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया गया। जहां जांच के दौरान कुल 22 बैगों से बड़ी संख्या में कछुए बरामद किए गए। उधर बरामद सभी कछुए छोटे से लेकर काफी बड़े आकार के हैं। जहां सभी बैगों को बरहरवा रेलवे स्टेशन पर उतारकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है फिलहाल कछुओं की गिनती नहीं हो सकी है। उधर भारी मात्रा में कछुओं की तस्करी करने वाले गिरफ्तार तस्करों की पहचान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर थाना क्षेत्र निवासी करण पत्रकट, कुसमा पत्रकट और मंजू पत्रकट के रूप में हुई है। जहां पूछताछ में सामने आया है कि तीनों बनारस से कछुए खरीदकर उन्हें फरक्का (पश्चिम बंगाल) ले जा रहे थे। आगे आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि कछुओं की तस्करी करने वाले तीनों तस्करों को सुसंगत धाराओं के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। साथ ही साथ वन विभाग से संपर्क कर बरामद कछुओं को विभाग को सौंप दिया जाएगा।

Leave a Comment