मध्यप्रदेश के छतरपुर में संगठन सृजन अभियान के तहत पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने राजनगर विधानसभा में की संगठनात्मक बैठक

SHARE:

छतरपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बन्ना गुप्ता ने मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में पार्टी संगठन को मजबूत करने हेतु महत्वपूर्ण बैठक की। राजनगर विधानसभा अंतर्गत उत्सव पैलेस में आयोजित इस बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, बीएलए, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न पदाधिकारी शामिल हुए।



बैठक के दौरान बन्ना गुप्ता ने पार्टी के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की दिशा में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही किसी भी पार्टी की असली ताकत होती है। ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय व सशक्त बनाना कांग्रेस की प्राथमिकता है।



उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय रहकर आमजन के बीच पार्टी की नीतियों, योजनाओं और विचारधारा को पहुंचाएं तथा संगठनात्मक ढांचे को हर स्तर पर मजबूत करें। उन्होंने संगठन सृजन अभियान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि यह अभियान पार्टी को जमीनी स्तर पर पुनः सशक्त करने का सुनहरा अवसर है।



बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक कार्यों में और अधिक सक्रियता दिखाने का संकल्प लिया।

Leave a Comment