बहरागोड़ा विधायक सह पार्टी कार्यालय में समीर कुमार मोहंती का स्वागत, झामुमो केंद्रीय सचिव बनने पर प्रखंड कमिटी ने किया स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

बहरागोड़ा :- झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक सह पार्टी कार्यालय, बहरागोड़ा में आज समीर कुमार मोहंती का जोरदार स्वागत किया गया। उन्हें झामुमो का केंद्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर बहरागोड़ा प्रखंड कमिटी के नेतृत्व में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रखंड कमिटी के सभी पदाधिकारी मौजूद थे और सभी ने फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर विधायक समीर कुमार मोहंती जी का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके नए पदभार के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूती देने की उम्मीद जताई।

समीर कुमार मोहंती ने केंदीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी और कार्यकर्ताओं और नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की मजबूती और जनहित के कार्यों के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे। कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और उमंग से भरा रहा।

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा सचिव गुरुचरण मंडी कोषाध्यक्ष मिंटू पाल,निर्मल दुबे,उपाध्यक्ष मदन मन्ना,रासबिहारी साव,अरुण बारीक,सुमित माईती,पप्पू राउत, राजीव लंका,बिशु ओझा, साजन बेरा,जादूपति राणा ,दिलीप घोष,झामुमो तमाम कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें