बहदा गांव में 8–9 फरवरी को दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता, 24 पुरुष और 4 महिला टीमों के बीच होगा रोमांचक मुकाबला

SHARE:

Jamshedpur : छोटानागरा पंचायत अंतर्गत बहदा गांव में मरांगबुरू एफसी द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह के साथ किया जा रहा है। आयोजन कमिटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टूर्नामेंट 08 और 09 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। ग्रामीण क्षेत्र में खेल को प्रोत्साहित करने वाली इस प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों से लेकर स्थानीय युवाओं तक में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

इस वर्ष पुरुष वर्ग में 24 टीमें मैदान में उतरेंगी, जबकि 4 महिला टीमों के बीच विशेष महिला फुटबॉल मुकाबले का आयोजन किया जाएगा।

महिला टीमों से प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा, और विजेता एवं उपविजेता टीमों को जर्सी देकर सम्मानित किया जाएगा।

पुरुष वर्ग के लिए प्रवेश शुल्क 3000 रुपये प्रति टीम निर्धारित किया गया है।


पुरस्कार राशि (पुरुष वर्ग)

प्रथम पुरस्कार – ₹38,000 + ट्रॉफी

द्वितीय पुरस्कार – ₹22,000 + ट्रॉफी

तृतीय पुरस्कार – ₹10,000 + ट्रॉफी

चतुर्थ पुरस्कार – ₹7,000 + ट्रॉफी


आयोजन को भव्य बनाने के लिए सांसद जोबा मांझी और विधायक सोनाराम सिंकु को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ने की उम्मीद है।

टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर बहदा गांव में हुई बैठक में ग्राम मुंडा रोया सिद्धू, पूर्व वार्ड सदस्य कामेश्वर मांझी, ग्राम सचिव गणेश सिद्धू, कमिटी अध्यक्ष सीताराम मांझी, उपाध्यक्ष बिरसा हांसदा सहित कमिटी सदस्य – बामिया मांझी, गोपाल हांसदा, सुनील हांसदा, गुना सुरीन, बिरसिंह सिद्धू, मछुआ चाम्पिया, मुंगडू सिद्धू, सेलेम चाम्पिया, गुरा मुर्मू और अन्य ग्रामीण उपस्थित थे। सभी ने मिलकर प्रतियोगिता को सफल बनाने की रूपरेखा तैयार की।

बहदा गांव में होने वाली यह दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल भावना, उत्साह और सामुदायिक एकजुटता को भी नई मजबूती देगी।

Leave a Comment