बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती के केंद्रीय झामुमो सचिव बनने पर प्रखंड कमिटी ने किया भव्य स्वागत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

जमशेदपुर : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक समीर कुमार मोहंती को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का केंद्रीय सचिव नियुक्त किए जाने पर बुधवार को पार्टी कार्यालय में प्रखंड कमिटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें फूल-माला पहनाकर, मिठाई खिलाकर और उत्साह के साथ शुभकामनाएं देकर अपनी खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष, वरिष्ठ झामुमो नेता, पंचायत प्रतिनिधि, महिला मोर्चा की सदस्याएँ और सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने श्री मोहंती की नई जिम्मेदारी पर प्रसन्नता जताई और भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक सशक्त होगी। अपने संबोधन में विधायक समीर कुमार मोहंती ने कहा, यह जिम्मेदारी मेरे लिए गर्व की बात है। मैं पार्टी के सिद्धांतों पर अडिग रहकर संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के लोगों की सेवा में पूरी निष्ठा से लगा रहूंगा।

उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता अकेले उनकी नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता और समर्पित कार्यकर्ताओं के समर्थन का परिणाम है। उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

मौके पर प्रमुख झामुमो नेता धनंजय करुणामय, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष साहेबराम मंडी, प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा, सचिव बलराम महतो, गोपन परिहारी, अमर हांसदा, मनोज गोप, शकीला मुर्मू, अजीत गोप, राम मुर्मू, मिथुन कर, सब्बसाची नायक, संजय गोप, संतोष मंडल, पिंटू महतो और पवन गिरी सहित अन्य कई नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर संगठन की मजबूती और क्षेत्रीय विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

The specified slider id does not exist.