मकदमपुर में घर में घुसकर हमला: 9 नामजद, कई अज्ञात पर केस दर्ज — चार गिरफ्तार

SHARE:

Jamshedpur:परसुडीह थाना क्षेत्र के मकदमपुर रोड नंबर 2 में रविवार की शाम हुई मारपीट की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। झामुमो नेता मनोवर हुसैन के बेटे और भतीजे पर घर में घुसकर हॉकी स्टीक, बैट और लाठी-डंडा से हमला करने के मामले में पुलिस ने 9 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

मामला पीड़ित अरबाज हुसैन के बयान पर दर्ज किया गया है, जो मकदमपुर रोड नंबर 2 का ही निवासी है।

इन लोगों पर मामला दर्ज

मकदमपुर रोड नंबर 2 के रहने वाले मो. जावेद अली, मो. सद्दान उर्फ लल्ला, मो. शकील उर्फ प्याजु, मो. अमजद, मो. जावेद, मो. नईम, मो. अख्तर उर्फ चिकू, मो. सिकंदर सहित कई अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है।

कार पास देने को लेकर हुआ विवाद

घटना 28 अक्टूबर की शाम करीब 5 बजे की बताई जा रही है। उस समय अरबाज अपनी कार से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में कार को पास देने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि आरोपी समूह घर में घुसकर अरबाज और एक अन्य युवक को बाहर खींच लाया और जमकर पिटाई की।

चार आरोपी जेल भेजे गए

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों — मो. कलीम, मो. नौशाद, मो. आशिफ कुरैशी और मो. सकील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अवैध हथियारों के इस्तेमाल और संगठित हमले की भी जांच की जा रही है। इलाके में फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है, पर तनाव बरकरार है।

Leave a Comment