आदित्यपुर में छठ महापर्व पर अनिल पासवान ने लगाया भोग वितरण कैंप, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया प्रसाद

SHARE:

Adityapur : लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 14 में मंगलवार को लोजपा के जिला अध्यक्ष एवं सामाजिक संगठन इंडिया की आवाज के अध्यक्ष अनिल पासवान द्वारा भव्य भोग वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। छठ घाट पर विशेष कैंप लगाकर खीर, पुरी और सब्जी का प्रसाद तैयार किया गया और हजारों श्रद्धालुओं के बीच विधिवत वितरण किया गया।

छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर अनिल पासवान को आशीर्वाद दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा और छठ गीतों की गूंज सुनाई देती रही।

जिलाध्यक्ष अनिल पासवान ने कहा कि छठ महापर्व केवल पूजा-अर्चना नहीं, बल्कि आस्था, स्वच्छता, सामुदायिक सहयोग और सामाजिक एकजुटता का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठी माई की उपासना से हर मनोकामना पूर्ण होती है और समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भोग वितरण कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

Leave a Comment