आनंदपुर की पूर्व प्रमुख नूतन प्यारी तोपनो का निधन, प्रखंड में शोक की लहर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Manoharpur :  आनंदपुर प्रखंड की पूर्व प्रमुख नूतन प्यारी तोपनो का रविवार को राउरकेला स्थित अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले करीब एक सप्ताह से बीमार थीं। उनके निधन की खबर मिलते ही आनंदपुर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई।

परिजनों के अनुसार, तबीयत बिगड़ने पर नूतन प्यारी तोपनो को मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए राउरकेला रेफर किया था। वहां अपोलो अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की सूचना मिलते ही जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने गहरा शोक व्यक्त किया। लोगों ने नूतन प्यारी तोपनो के निधन को क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार सोमवार को उनके पैतृक गांव हारता स्थित आवास पर किया जाएगा। उनके निधन से परिवार और क्षेत्र के लोगों में गहरा शोक व्याप्त है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें