आधार में अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट हेतु कैंप की पूर्व तैयारी पर हुई ऑनलाइन समीक्षा बैठक
साहिबगंज: जिले में ‘‘आधार’’ में 5 से 7 वर्ष एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू 1 एवं एमबीयू 2) बड़ी संख्या में लंबित है। जहां इस कार्य की सफलता सुनिश्चित करने हेतु आगामी 23 सितंबर 2025 से जिलेभर में विशेष आधार अपडेट कैंप आयोजित किए जाएंगे। जहां इसी संदर्भ में जिला परियोजना पदाधिकारी (यूआईडी) संदीप कुमार की अध्यक्षता में एमकेएस के जिला प्रबंधक, शिक्षा विभाग के एमआईएस ऑफिसर तथा सभी ऑपरेटरों के साथ एक समीक्षात्मक ऑनलाईन बैठक आयोजित की गई। उधर बैठक में यह निर्देश दिए गए कि निर्धारित कैंपों के सफल संचालन के लिए विद्यालय स्तर पर समन्वय स्थापित किया जाए। वही कार्य के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं का त्वरित निदान सुनिश्चित किया जाए। वही प्रत्येक दिन के कार्य उपरांत संबंधित प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ समय पर उपलब्ध कराए जाएं। जहां श्री कुमार ने स्पष्ट किया कि सभी बच्चे आधार बायोमेट्रिक अपडेट से जुड़ें, ताकि भविष्य में उन्हें किसी प्रकार की सरकारी योजना, छात्रवृत्ति या अन्य सुविधा प्राप्त करने में कठिनाई न हो। आगे उन्होंने सभी ऑपरेटरों एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारियों से इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर संपन्न करने का आग्रह किया है।









