डीबीएल गंगापुल साइड पर काम करने के दौरान गिरने से मुर्शिदाबाद का मजदूर हुआ घायल

SHARE:

सदर अस्पताल में इलाज करते चिकित्सक

साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महादेवगंज में शनिवार को डीबीएल गंगापुल साइड पर काम करने के दौरान लोहे के ऊपर गिरने से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद का मजदूर राजेश शेख उम्र 23 वर्ष पिता अमीनुल शेख गंभीर रूप से घायल हो गया। जहां उसे अन्य सहयोगियों की मदद से फौरन बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. पिंकू चौधरी ने फौरन इलाज किया। उधर मामले को लेकर घायल मजदूर के अन्य साथी ने बताया कि घायल मजदूर राजेश शेख सीलिंग पर लगे लोहे को खींच रहा था कि तभी वो अनियंत्रित होकर पास में रखे लोहे के ऊपर गिर गया जिसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोट लगने से बेहोश हो गया। उधर घायल मजदूर का सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है।

Leave a Comment