साहिबगंज: जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के आजाद नगर में शुक्रवार को बाईक दुर्घटना में पति पत्नी समेत दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां घायल पूरे परिवार को स्थानीय लोगों की मदद से बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल लाया गया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. केशव कृष्णा ने फौरन इलाज किया। उधर गंभीर रूप से घायल व्यक्ति अरविंद कुमार को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने भागलपुर रेफर कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार अपनी पत्नी व दो बेटों को अपने साथ बाईक पर बैठाकर संत माइकल स्कूल पेरेंट्स मीटिंग में भाग लेने के लिए जा रहे थे कि तभी बीच रास्ते में आजाद नगर के पास सड़क पर कुत्ता आ गया और बाईक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिसके कारण सभी लोग घायल हो गए।









