धालभूमगढ़ में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम, 15 लाभुकों को मिला अबुआ आवास

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Jamshedpur : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत गुरुवार को धालभूमगढ़ प्रखंड में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन, उपायुक्त राजीव रंजन एवं उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान शामिल हुए। इस दौरान अतिथियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों, प्रोत्साहन राशि और प्रमाण पत्रों का वितरण किया।

कार्यक्रम के तहत अबुआ आवास योजना के 15 लाभुकों का गृह प्रवेश कराया गया। वहीं, फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत 37 लाभुकों को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। सर्वजन पेंशन योजना के 10 लाभुकों को पेंशन स्वीकृति का लाभ दिया गया, जबकि 28 लाभुकों को मुद्रा ऋण उपलब्ध कराया गया।

57 सखी मंडलों को मिला 67 लाख रुपये का सांकेतिक चेक

महिला सशक्तीकरण एवं आजीविका संवर्धन की दिशा में सामुदायिक निवेश निधि (सीआईएफ) के तहत 57 सखी मंडलों को कुल 67 लाख रुपये का सांकेतिक चेक सौंपा गया। इस राशि से स्वयं सहायता समूहों की आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

ग्रामीण विकास और आजीविका को मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में आवास, स्वरोजगार, सामाजिक सुरक्षा और आजीविका के अवसरों को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बबली कुमारी सहित प्रखंड के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.

और पढ़ें