किरीबुरू में मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मालिक झुलसे

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Guaa : सोमवार देर शाम किरीबुरू स्थित मंगला बाजार में शंकर गिरि की मोटरसाइकिल पार्ट्स दुकान में शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। दुकान में लगी आग बुझाने के प्रयास के दौरान दुकान मालिक शंकर गिरि के हाथ और पैर बुरी तरह झुलस गए।

घटना के बाद उन्हें तत्काल किरीबुरू सेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर नोवामुंडी भाग-1 की जिला परिषद सदस्य देवकी कुमारी और किरीबुरू की मुखिया पार्वती किंडो अस्पताल पहुंचीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने घायल शंकर गिरि से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने उन्हें सांत्वना देते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों से इलाज की स्थिति की जानकारी ली और बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही।

बताया जाता है कि शंकर गिरि बैंक से ऋण लेकर मोटरसाइकिल पार्ट्स की दुकान चलाते थे। आग लगने की इस घटना में उन्हें शारीरिक चोट के साथ-साथ भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा है। हादसे के बाद उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है।

Leave a Comment

The specified slider id does not exist.